India Adda News Logo
Back to Home

देश का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा, लेकिन सोने का रिजर्व घटा

22/01/2024
05:45
देश का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा, लेकिन सोने का रिजर्व घटा
देश का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा, लेकिन सोने का रिजर्व घटा
देश के विदेशी मुद्रा भंडार में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। 12 जनवरी को समाप्त सप्ताह में भंडार 1.63 अरब डॉलर बढ़कर 618.94 अरब डॉलर हो गया गै।इससे एक सप्ताह पहले विदेशी मुद्रा का भंडार 5.89 अरब डॉलर की भारी गिरावट के साथ 617.3 अरब डॉलर पर बंद हुआ था। ऐसे में विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ना राहत की खबर है।देश का विदेशी मुद्रा भंडार अक्टूबर, 2021 में 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। लेकिन पिछले एक साल से वैश्विक घटनाक्रम के बीच रुपये को संभालने के लिए रिजर्व बैंक को इस भंडार के एक हिस्से का इस्तेमाल करना पड़ा था। जिससे इसमें कमी आई है। विदेशी करंसी एसेट बढ़ा आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार 12 जनवरी को विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.86 अरब डॉलर बढ़कर 548.51 अरब डॉलर हो गई। वहीं डॉलर के संदर्भ में उल्लेखित विदेशी मुद्रा एसेट में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की उतार-चढ़ाव का असर हुआ है। इस दौरान विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 1.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.31 अरब डॉलर हो गया। समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के पास भारत की आरक्षित जमा 60 लाख डॉलर बढ़कर 4.872 अरब डॉलर हो गई। सोने का भंडार घटा इसी तरह 12 जनवरी को भारत के स्वर्ण भंडार में कमी हुई है। आरबीआई ने कहा कि समान सप्ताह में सोने का भंडार 24.2 करोड़ डॉलर घटकर 47.25 अरब डॉलर रह गया। भारतीय रिजर्व बैंक जब भी करेंसी मार्केट में दखल देता है तब विदेशी करेंसी एसेट्स में बदलाव देखने को मिलता है। शुक्रवार को करेंसी मार्केट में रुपये में मजबूती देखने को मिली है और रुपया एक डॉलर के मुकाबले 7 पैसे मजबूत होकर 83.06 के लेवल पर बंद हुआ ।

Keywords

#IndiaAdda#IndiaAddaNews

Share this article

Related Articles

Subscribe to our Newsletter

Stay updated with the latest news and updates from the agricultural world.